वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने किया गहरा दुःख व्यक्त

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर देवप्रयाग-सकनीधार के समीप वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं उनके दुःख संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 58 देवप्रयाग-ऋषिकेश, सकनिधार के समीप 01 सेंट्रो वाहन न्ज्ञ 13 8214 लगभग 300 मी. खाई में गिरने से दुघर्टना ग्रस्त हुई। जिसमें  06 व्यक्ति सवार थे। घटनास्थल पर 05 व्यक्ति की मृत्यु व 01 महिला गंभीर घायल हुए। घायल महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। मौके में चौकी ब्यासी व बचेलिखाल, राजस्व उपनिरीक्षक बचेलिखाल व भरपूर द्वारा खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *