उत्तराखंड सरकार ने की असम के आपदा प्रभावितों को 5 करोड़ की सहायता देने की घोषणा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने असम में आयी बाढ एवं अतिवृष्टि से हुई जन-धन हानि पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने असम के आपदा प्रभावितों की सहायता के लिये राज्य सरकार की ओर से पांच करोड़ की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हम असम में आपदा से होने वाली कठिनाइयों से परिचित हैं तथा वहां की पीड़ित जनता का दर्द महसूस कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेनद्र ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड की जनता असमवासियों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *