BJP प्रदेश प्रभारी 28 को दून में, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू रविवार 28 जुलाईको देहरादून पहुच रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी डाॅ॰ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्री श्याम जाजू एक दिवसीय दौरे पर 28 जुलाई को देहरादून आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार श्री जाजू कारगी चैक पर जे॰पी॰ प्लाजा में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक सदस्यता अभियान में भाग लेगें व उसके बाद वही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ को सुनेंगे। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होने बताया कि श्री जाजू अपरान्ह 3ः30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश में चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे व उसके बाद अपरान्ह 4ः30 बजे पत्रकार बंधुओें से वार्ता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *