देहरादून,( गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आने के बाद प्रदेश में संख्या बढ़कर 71 हो गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 6 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना का नया मामला अल्मोड़ा जनपद में सामने आया हैं, जहा 27 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई हैं। बताया गया कि युवक गुरुग्राम से रानीखेत पहुँचा था। विदित हो आज ही 2 बजे के हेल्थ बुलेटिन में कोरोना का एक मामला देहरादून में सामने आया था। आज, अब तक दो मामलों के सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 71 पर पहुँच गयी है।
