देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के लिए पांचवे दिन भी राहत भरी खबर है। राज्य में सोमवार को भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। पिछले 5 दिन से राज्य में कोरोना का आंकड़ा 35 पर ही अटका हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में राज्य में सोमवार को भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आने की बात कही गयी है।