कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को जिला प्रशासन की समुचित व्यवस्थाएं: चौहान

रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गई है। उक्त जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान ने बताया कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेन्स रखने के लिये सभी उप जिलाधिकारियों व अन्य नोडल अधिकारियो को बार-बार निर्देशित किया जा रहा है। श्री चौहान ने बताया इस समय जनपद में 04 रिलिफ कैम्प सुचारू रूप से कार्य कर रहे है। नगर निगम काशीपुर द्वारा जीबी पंत इण्टर कालेज काशीपुर में रिलिफ कैम्प बनाया गया है जिसमे वर्तमान में 11 लोग है। नगर निगम रूद्रपुर द्वारा जीजीआइसी फाजलपुर महरौला में रिलिफ कैम्प बनाया गया है जिसमे 21 लोग है। इसी तरह बाजपुर इण्टर कालेज बाजपुर में 31 व राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खटीमा में 40 लोग रह रहे है। इस तरह जनपद में कुल-103 लोग रिलिफ कैम्प में है। उन्होने बताया कन्ट्रोल रूम में जो भी शिकायते आ रही है जिला प्रशासन द्वारा उनका समाधान कराया जा रहा है। उन्होने बताया जनपद में एनजीओ के माध्यम से जरूरतमंद परिवारो को अभी तक 2 लाख 90 हजार पके हुये खाने के पैकिट वितरित किये जा चुके है। उन्होने बताया मुख्यमंत्री रिलिफ फंड से 40 हजार राशन के पैकिट बाटे जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *