BJP: कोरोना फाइटर्स को पुष्प देकर प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने किया आभार व्यक्त

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय ने आज महानगर में विभिन्न स्थानों पर आवश्यक सेवाओं में लगे कोरोना फाइटर्स को पुष्प देकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना फाइटर्स अपनी जान की परवाह न करते हुए समाज व देशहित में जुटे हुए हैं। श्री अजेय ने डिफेंस कॉलोनी के निकट शाहनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयसेवक हर विपत्ति के समय में समाज हित में सक्रिय योगदान देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *