उत्तराखंड: CM पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा!

मुख्यमंत्री के चिकित्सक निकले कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आने से पहले चिकित्सक ने सीएम का किया था रूटीन चेकअप

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो की लापरवाही के चलते सूबे के मुखिया कोरोना रिस्क पर आ गये हैं। CM के चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएम तक भी कोरोना संक्रमण पहुँचने का खतरा बढ़ गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का शुक्रवार सुबह उक्त चिकित्सक द्वारा रूटीन चेकअप किया था। उस समय CM के चिकित्सक को उनके अस्पताल के अफसरों ने कोरोना नेगेटिव बता ड्यूटी पर जाने को कहा था। बताया जाता हैं कि शुक्रवार दोपहर बाद इन चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद न केवल स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, अपितु मुख्यमंत्री तक भी कोरोना संक्रमण पहुँचने का खतरा बढ़ गया हैं।

बताया जाता हैं कि सम्बन्धित चिकित्सक का सेम्पल एक बार फिर भेजा गया हैं, जिसकी रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार किया जा रहा हैं। इधर, सूत्रों की माने तो जिले के स्वास्थ्य विभाग से मिले निर्देशों के क्रम में ही अस्पताल के सीएमएस ने फिजिशियन व अन्य स्टाफ को ड्यूटी जॉइन करने को कहा था, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद इन चिकित्सक समेत अन्यो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बहरहाल चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब CM पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *