अल्मोड़ा/देहरादून। उत्तराखण्ड में संस्थागत भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की शुरूआत कर दी गयी है, यह तभी सम्भव होगा जब इसमें आम जन सहभागिता भी होगी यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज द्वाराहाट महोत्सव के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहाॅ एक ओर विलुप्त हो रही सांस्कृतिक परम्पराओं को बढ़ावा मिलता वहीं दूसरी ओर अन्य जगह की भी संस्कृति का भी आदान-प्रदान होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सीमित साधनो के बाद भी अनेक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किये गये है। उन्होंने कहा कि उच्च षिक्षा में रिक्त पदो की भर्ती के साथसाथ माध्यमिक षिक्षा, तकनीकी षिक्षा सहित अन्य संस्थानों में आउटसोर्स के माध्यम से रोजगार दिलाये जाने का निणर्य लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य ध्यान षिक्षा की मजबूती पर है यह तभी सम्भव होगा जब विद्यालयों का क्लबिंग किया जायेगा। इससे षिक्षकों की कमी के साथ ही षिक्षा की गुणवत्ता पर भी प्रभाव पड़ेगा। सेना में जो लोग सेवा के दौरान अपंग हो जाते है उनके लिए देहरादून में एक हास्टल की स्थापना पूर्व में की गयी थी जो निष्क्रिय अवस्था में थी उसके लिए 02 करोड़ रू0 ष्षासन द्वारा कर दी गयी है ताकि हास्टल में रह रहे बच्चों को सुविधा मिल सके। सैनिको के लिए जो उपनल की स्थापना की गयी थी उसमें अब केवल सैनिको के आश्रितों को नौकरी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वितीय विष्व हुए शहीद हुए सैनिको के आश्रितों को अब 4 हजार रू0 की जगह 8 रू0 मासिक पेंशन दी जायेगी। अद्र्वसैनिक बल के जो लोग शहीद होते है उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में लिया जायेगा। प्रदेश में मेडिकल व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे है जिसके लिए टैलीमेडिसीन, टैली रेडियोलाॅजी के माध्यम से सीधे चिकित्सकों से परामर्ष एवं उपचार उपलब्ध हो पायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 108 की सेवायें जो व्यवस्थित ढ़ग से नहीं चल रही थी उसके लिए ठोस निणर्य लेते हुए 35 गाड़ियों के लिए टैण्डर निकाल दिये गये है ताकि लोगो को सुविधा मिल सके। पर्यटन को बढावा देने के लिए प्रदेष में 13 नये पर्यटन स्थलों को विकसित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऋषिकेष में 600 एकड़ भूमि में कनवैनषन सेन्टर की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही लोगो को कृषि की ओर प्रेरित करने के लिए स्वैच्छिक चकबन्दी कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसकी ष्षुरूआत स्वयं मेरे एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पैतृक गाॅव से षुरूआत की जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें कृषि के प्रति ध्यान देना होगा और सामूहिक खेती को बढ़ावा देना होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से भूपेन्द्र सिंह, श्रीमती रीता नेगी, श्रीमती दीपा साह कोष्यारी, सुभागिंनी साह, विजय बहादुर को सम्मानित किया। उन्होंने द्वाराहाट महोत्सव के लिए 05 लाख रू0 देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने 13 विकास कार्यों की घोषणा की जिनमें विकास खण्ड द्वाराहाट के क्षेत्र पंचायत कार्यालय (बी0डी0सी0 हाल) के लिए फर्नीचर की स्वीकृति दी जायेगी, द्वाराहाट नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत टैक्सी स्टैण्ड का निर्माण किया जायेगा, द्वाराहाट में छाना भेंट मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, बिन्ता में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा, चैखुटिया को नगर पंचायत बनाया जायेगा, मनसा देवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा, ग्राम चितैली चैखुटिया में पेयजल योजना का निर्माण किया जायेगा, विकास खण्ड द्वाराहाट मे कपड़ा ग्राम समूह पेयजल पम्पिंग योजना का निर्माण किया जायेगा, द्वाराहाट के कामा गांव में स्थित गगास नदी पर 42 मी0 स्पान स्टील गर्डर पैदल सेतु की पुनस्र्थापना एवं सुरक्षात्मक कार्य की स्वीकृति प्रदान की जायेगी, द्वाराहाट के अन्तर्गत ग्राम सभा ईडा में अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र जमीनीपार से सेल्टा बाखली चैधार तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की जायेगी, विकास खण्ड चैखुटिया के अन्तर्गत तड़ागताल नदनाड झूला पुल का निर्माण किया जायेगा, चैखुटिया में उडलीखान से आगर मनराल तक मोटर मार्ग का नव निर्माण किया जायेगा, चैखुटिया भटाकोट से झला को रामगंगा नदी पर झूला पुल का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चैखुटिया में हवाई पटटी के निमार्ण हेतु प्रारम्भिक कार्यवाही को गति दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 4520.06 लाख रू0 की योजनाओं का लोकार्पण एवं षिलान्यास किया जिनमें 4434.52 लाख रू0 की योजनाओं का षिलान्यास एवं 85.54 लाख रू0 लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया गया। जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया उसमें विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के राष्ट्रीय माध्यमिक षिक्षा अभियान के अन्तर्गत राजकीय कन्या इन्टर कालेज द्वाराहाट के मुख्य भवन का निर्माण जिसकी लागत 49.49 लाख रू0, राष्ट्रीय माध्यमिक षिक्षा अभियान के अन्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्टा के प्रयोगषाला कक्ष एवं षौचालय का निर्माण लागत 14.05 लाख रू0, राजकीय इण्टर बटुलिया में 02 कक्षाकक्ष का निर्माण लागत 22.00 लाख रू0 है।
इसी तरह जिन योजनाओं का षिलान्यास किया गया उनमें स्किना पुल तिपौलाखल्ला मोटर मार्ग निर्माण लागत 306.30 लाख रू0, छतगुल्ला बैण्ड से तल्ली कहाली मोटर मार्ग निर्माण लागत 131.98 लाख रू0, दुधोलिया बिष्ट से सुनगड़ी मोटर मार्ग का निर्माण 436.32 लाख रू0, गजार से क्वारली तल्ली मोटर मार्ग का निर्माण 480.26 लाख रू0, जालली से मासी मोटर मार्ग का निर्माण लागत 404.14 लाख रू0, मन्याचैना से भन्टी मोटर मार्ग का निर्माण 627.33 लाख रू0, जालली से सनणें मोटर मार्ग का निर्माण 621.09 लाख रू0, बग्वालीपोखर से मिल्टा मोटर मार्ग का निर्माण 355.28 लाख रू0, ओडियार 31 के किमी0 30 से जमीनीवार मोटर मार्ग का निर्माण 173.78 लाख रू0, रामपुर से टटलगाॅव मोटर मार्ग का निर्माण लागत 152.26 लाख रू0, मासी जालली से ऊॅचा वाहन मोटर मार्ग निर्माण स्टैज 02 लागत 218.59 लाख रू0, उदालीखान से मिल्टा गाॅव मोटर मार्ग निर्माण स्टैज 02 लागत 333.24 लाख रू0 यह कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना द्वाराहाट के द्वारा किये जायेंगे। रामपुर कुनीगाड़ मोटर मार्ग में बिजरानी से अनुसूचित जाति बस्ती सिमलखेत तक ग्रामीण मोटर मार्ग का निर्माण लागत 193.95 लाख रू0 है यह कार्य ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज निर्माण विभाग/ग्रामीण निर्माण विभाग भिकियासैंण द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या, सल्ट के विधायक सुरेन्द्र जीना ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेष को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे तभी प्रदेष अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ पायेगा। द्वाराहाट क्षेत्र के विधायक महेष नेगी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समस्याओं के बारे में मेरे द्वारा उनके घरघर जाकर उनके निराकरण का प्रयास किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हितचिन्तक भवन/मैदान के लिए 01 करोड़ रू0 स्वीकृत कराने सहित तीन दर्जन से अधिक विकास योजनाओं का माॅगपत्र मा0 मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न सड़कों की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर मा0 मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष अजय भटट ने अपने सम्बोधन में कहा कि सांस्कृतिक नगरी द्वाराहाट की अपनी अलग विषिष्ट पहचान है इस पहचान को बनाये रखने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस महोत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, युवा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष कुन्दन लटवाल, ब्लाॅक प्रमुख द्वाराहाट ममता भटट, भवानी दत्त भटट, रवि रौतेला, जिलाधिकारी इवा आषीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0 रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी कैलाष टोलिया, उपजिलाधिकारी फिचा राम, गोपाल राम बिनवाल, अध्यक्ष द्वाराहाट महोत्सव समिति प्रताप बिष्ट, हेमन्त साह, मुकुल साह, अनिल चैधरी, देवेन्द्र लाल साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र मठपाल ने किया इस अवसर पर विद्यालयी छात्रछात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।