उप प्रधान के पदों पर निर्वाचन को समय सारिणी निर्धारित

रूद्रपुर/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जनपद मे उप प्रधान ग्राम पंचायतो के पदों पर निर्वाचन हेतु समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने बताया दिनांक-26 फरवरी, 2020 को 10 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रो को जमा करने, 11 बजे से 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 12 बजे से 12.30 बजे तक नाम वापसी, 12.30 से 01 बजे तक निर्वाचन चिन्ह आवंटन, 01.30 बजे से 03.30 बजे तक मतदान तथा 04 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना का कार्य किया जायेगा। उन्होने बताया नाम निर्देशन पत्रो की बिक्री 19 फरवरी से 22 फरवरी, 2020 एवं दिनांक 24 फरवरी तथा 25 फरवरी को 10 बजे से 05 बजे तक तथा दिनांक 26 फरवरी, 2020 को पूर्वाहन 08 बजे से 09 बजे तक की जायेगी। उन्होने बताया नामांकन पत्रो को दाखिल करने, प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रो की जांच, नाम वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवंटन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा आदि की कार्यवाही सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *