सरकार वर्ग चार के प्रकरणों को तेजी से निस्तारित करने के लिए गंभीर : DM
हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिला प्रशासन की ओर से वर्ग चार तथा वर्ग एक ख की भूमि पर काबिज काश्तकारों के नाम भूूमि आवंटन तथा विनियमीतिकरण किये जाने के लिए दो दिवसीय शिविर का बुद्धवार को जिलाधिकारी कैम्प में जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुभारंभ किया। शिविर में तहसील रामनगर, कालाढुंगी, हल्द्वानी तथा लालकुआॅ के सैकड़ों की तादाद में आवेदक पहुॅचे। आवेदकों के भूमि सम्बन्धी अभिलेखों का परीक्षण अपर जिलाधिकारी केलाश टोलिया की देख-रेख में हुआ। शिविर में उप जिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल, विवेक राॅय, प्रभारी अधिकारी कलैक्ट्रेट गौरव चटवाल तथा राजस्व कर्मी मौजूद थे।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने शुभारंभ के पश्चात अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार वर्ग चार के प्रकरणों को तेजी से निस्तारित करने के लिए गंभीर है। सरकार के निर्देशों के क्रम में इस महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया गया है। वर्ग चार तथा वर्ग एक ख की भूमि पर काबिज लोगों को भूमिधरी का अधिकार देने के लिए ये कार्यवाही 25 फरवरी तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहल में इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया गया है। कौशिश की गयी है कि आवेदकों के साथ राजस्व कर्मचारी अभिलेखों के साथ बैठें तथा जो अभिलेखों में जो कमियाॅ हैं, उन्हें सभी के सामन्जस्य से दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि बीस फरवरी को भी यह शिविर कैम्प कार्यालय में यथावत रहेगा। श्री बंसल ने पात्र लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचकर आयोजित शिविर का लाभ उठायें।
प्रभारी अधिकारी गौरव चटवाल ने बताया कि बुद्धवार को आयोजित शिविर में समिति द्वारा विभिन्न तहसीलों की पत्रावलियो का परीक्षण किया। परीक्षण के उपरान्त सही पायी गयी रामनगर तहसील की 21 पत्रावलियो, कालाढुंगी तहसील की 06, लालकुआॅ तहसील की 22 व हल्द्वानी तहसील की 24 पत्रावलियों का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया। श्री चटवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात समारोह पूर्वक विनियमीतिकरण आदेश पत्र निर्गत किये जायेंगे।