देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं के अत्याधिक आगमन से भीड़ के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को आवागमन में हो रही कठिनाईयों तथा छात्र/छात्राओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी सी रविशंकर ने 27 जुलाई से 30 जुलाई 2019 तक ऋषिकेश स्थित कांवड़ मेला क्षेत्रान्तर्गत यथा रायवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश नगर एवं ग्रामीण, विस्थापित क्षेत्र अवस्थित सभी सरकारी/गैर सरकारी/अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थानों यथा विद्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कालेजों) में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं बेसिक सहित उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को सम्बन्धित क्षेत्र में आदेशों का अनुपालन कराने के निर्देश दिये।