श्रीनगर विस के सड़क विहीन 7 राजस्व गांव को मोटर मार्गों से जोड़ने के निर्देश

मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तराखण्ड सरकार डाॅ धन सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत समस्त मोटरमार्गों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग, प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, मुख्य अभियन्ता (गढवाल) तथा अधिशासी अभियन्ता , निर्माण खण्ड, बैजेरों, पावों एवं श्रीनगर के साथ बैठक आहूत की गयी।
बैठक में उनके द्वारा निर्देश दिये गये कि शासन द्वारा स्वीकृत जिन मोटर मार्गों का निर्माण कार्य चल रहा है, उन  पर अच्छे गुणवत्ता से कार्य करने के साथ ही श्रीनगर विधानसभा के 07 राजस्व गांव, जो सड़क विहीन है, को मोटर मार्गों से जोड़ा जाय, जिनके जुड़ते ही विधानसभा के 100 गावं मोटर मार्ग से जुड़ जायेगें। पाबो में लो.नि.वि कार्यालय भवन तथा हैलीपैड निर्माण, विधानसभा अन्तर्गत लो.नि.वि के अतिथि गृहों का पुर्ननिर्माण एवं सौन्दर्यीकरण, 15 मोटर मार्गों के नाम शहीदों के नाम पर रखने, पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित मोटर मार्गों को लो.नि.वि में स्थानान्तरित करने, विधानसभा अन्तर्गत सभी मोटर मार्गों को गड्डा मुक्त करने, 0.500 किमी से 02 किमी तक की सड़कों का निर्माण लो.नि.वि के माध्यम से करने, मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत उफरैंखाल-भतवो-गाडखर्क-भराडीधार-भगवतीतलिया, काण्डा घण्डियाली-बरतौली मोटर मार्ग एवं श्रीकोट मेडिकल कालेज तक ठण्डी सड़क मोटर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति तत्काल जारी करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *