एग्रो कलस्टर स्थापित करने को सुनिश्चित की जाए धन की उपलब्धता: सुबोध

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में टिहरी गढ़वाल जनपद के नौथा में एग्रो क्लस्टर स्थापित किये जाने विषय पर समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा एग्रो क्लस्टर स्थापित करने के लिए धन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा एक सप्ताह के भीतर मण्डी परिषद को धन उपलब्ध कराया जाए। इनमें से मण्डी बोर्ड 5.75 करोड़ रू0 हेतु प्रबन्ध करना है। मण्डी बोर्ड 5 करोड़ रू0 लोन द्वारा और 75 लाख रू0 अन्य संसाधनों से धन का प्रबन्धन करेंगी तथा 3 करोड़ सीड्स सर्टिफिकेशन बोर्ड का प्रबन्ध करेगी तथा हार्टिकल्चर मार्केटिंग बोर्ड को 4 करोड़ रू0 का प्रबन्ध करेगी तथा 50 लाख रू0 आर्गेनिक बोर्ड प्रबन्ध करेगी। राज्य सरकार से एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर में मेगा फूड पार्क जैसी सुविधाओं का भी इस योजना में छूट दी जायेगा। नौथा स्थित भूमि पर निजी फर्मों द्वारा स्थापित की जाने वाली 5 यूनिट्स को आबंटित भू-खण्ड का क्षेत्रफल डीपीआर तैयार किया जायेगा।
किसान सम्पद्ध योजना के अन्तर्गत ग्राम नौथा में कुल 4.144 भूमि एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर की स्थापना की जायेगी। उक्त भूमि में 2.486 हेक्टेयर भूमि कृषि विभाग तथा 1.658 हेक्टेयर कृषि काश्तकार की निजी भूमि है। कृषि विभाग के नाम भूमि 2.486 हेक्टेयर भूमि मण्डी परिषद को लीज पर दी जा चूकि है। निजी काश्तकारों की 1.658 हेक्टेयर, 4 एकड़ भूमि मण्डी परिषद द्वारा क्रय किया गया है। इस अवसर पर सचिव उद्यान डी. सेंथिल पाण्डियन, प्रबन्ध निदेशक जैविक उत्पाद परिषद विनय कुमार, अपर निदेशक कृषि के.सी. पाठक, महाप्रबन्धक मण्डी बोर्ड विजय कुमार, प्रबन्ध निदेशक मण्डी परिषद बी.एस.चलाल इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *