पीएम मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, निशंक को मिला ये दायित्व, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आए PM नरेन्द्र मोदी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। मोदी सरकार में पहली बार शामिल होने वाले अमित शाह को गृह मंत्रालय मिला है. वहीं, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय और पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय दिया गया है इतना ही नहीं निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय मिला है इसके अलावा उत्तराखंड से मोदी कैबिनेट में शामिल हुए डा. रमेश पोखरियाल निशंक को ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट का दायित्व दिया गया है। विदित हो कि नरेंद्र मोदी ने कल लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *