देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कठिन ट्रेनिंग और पढ़ाई के बाद 65 कैडेट IMA की मुख्य धारा में शामिल हो गए। अब IMA में एक साल अफसर की ट्रेनिंग लेने के बाद यह अगले साल होने वाली पीओपी में अफसर पद की शपथ लेंगे।
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) स्थित आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की 113वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में IMA के कमाडेंट (लेफ्टिनेंट जनरल) एसके झा ने आर्मी कैडेट कॉलेज के इन 65 कैडेट्स को जेएनयू से स्नातक की उपाधि व अवार्ड दिए। डिग्री पाने वालों में 29 साइंस और 36 कैडेट्स ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम के हैं। कॉलेज से पासआउट होने के बाद यह कैडेट आइएमए में एक साल का प्रशिक्षण लेंगे। एक साल अफसर की ट्रेनिंग लेने के बाद यह अगले साल होने वाली पीओपी में अफसर पद की शपथ लेंगे। अफसर बनने की राह पर अग्रसर जेंटलमेन कैडेट्स को उच्च्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कमांडेंट ले.ज.एसके झा ने कहा कि उनके सामने कई चुनौतियां होंगी, मगर देश की आन, बान और शान बनाए रखने की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी।
उन्होंने कैडेट्स को याद दिलाया कि एसीसी ने देश को बड़ी संख्या में ऐसे जांबाज अफसर दिए हैं, जिन्होंने अपनी क्षमता के बलबूते कई पदक जीते। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को बधाई देते कहा कि वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखें। कमान्डेंट ने अभिभावकों को भी बधाई दी। इससे पहले एसीसी के प्रिंसिपल डा नवीन कुमार ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की। एसीसी विंग के कमांडर ब्रिगेडियर वीएम चौधरी ने आइएमए कमान्डेंट का स्वागत किया। 
इनको मिला अवार्ड
चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल
मेडल —- कैडेट
गोल्ड मेडल गौतम
सिल्वर मेडल अजीत सिंह कटाल
ब्रांज मेडल लक्ष्मण दास
कमान्डेंट बैनर कारगिल कंपनी
सर्विस सब्जेक्ट्स गौतम
ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम चंदन कुमार सिंह
साइंस स्ट्रीम गौतम