नई दिल्ली। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया हैं। इस एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के अनुसार.गौरतलब है कि विकास दुबे को उज्जेन से कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसके बाद उसने एक पुलिस कर्मी की पिस्तौल लेकर भागने भागने कि कोशिश की। एसटीएफ ने विकास को सरेंडर करने को कहा। इसके बावजूद जब वह नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा। इस एनकाउंटर में कुछ पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना हैं। इधर, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। विदित हो कि गत दिवस पुलिस ने उज्जेन के महाकाल मंदिर से गिरफ़्तार किया गया था।