जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित 118 व्यक्ति उपचाररत्

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 236 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 135 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 16 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 805 हो गई है, जिनमें 118 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 606 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
आशा कार्यकर्तियों की द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 936 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 994 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में शहरी क्षेत्र, विकासखण्ड कालसी,विकासनगर, डोईवाला एवं सहसपुर अन्तर्गत 36554 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया तथा 229 को-मोर्बिडिटी अवस्था के व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। आज को-मोर्बिडिटी माॅनिटरिंग और सर्विलांस कन्ट्रोलरूम से को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले कुल 93 व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 75 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। आज विभिन्न चिकित्सालयों/ स्वास्थ्य कार्मिकों को139 एन-95 मास्क, 3070 ट्रिपल लेयर मास्क, 74 पीपीई किट,300 वीटीएम वायल,  52 सेनिटाइजर,175 सर्जिकल गलब्स, 300 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *