देहरादून। कांग्रेस के आला नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय के समक्ष भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उबाल आ गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए सीएम व भाजपा अध्यक्ष को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए साफ कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा की गुंडागर्दी का जवाब देगी। जानिये, कांग्रेस के किस नेता ने क्या कहा-
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसके लिये मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब राफेल का मामला प्रधानमंत्री के गिरेबां तक पहुंच गया है तो वो बोखला गए है और पूरे जहर उगलने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रथम दिन से पूरी राफेल डील की जांच संयक्त संसदीय कमेटी (जे पी सी ) से कराने की मांग की है और आज भी तत्काल जेपीसी की गठन की मांग करती है । उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कुकृत्य के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किये जायेंगे।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन पर किये गये हमले को लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताते हुए हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से विरोध जताने का सभी को अधिकार है परन्तु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिस प्रकार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर हमला किया गया उसकी कड़े शब्दों में भर्तसना करते हैं। उन्होंने कहा कि कानून को धता बताकर पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं विधायकों की अगुवाई में हमले की इस घटना को अंजाम दिया गया जो भाजपा के लोकतांत्रिक विरोधी चेहरे को उजागर करता है। उन्होंने मांग की कि जिन भाजपा नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय एवं कार्यकर्ताओं पर हमला किया उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेता महेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन में किये गए हमले की निंदा की है । उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर है और शहर का माहौल खराब करना चाहती है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यो में कांग्रेस को मिली जीत से भाजपा बौखला गई है , इसलिये मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सह पर भाजपाई गुंडागर्दी पर उतारू है ।