राज्यपाल का अभिभाशण प्रदेश सरकार की शानदार उपलब्धियों का दस्तावेज
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महामहिम राज्यपाल द्वारा बजट सत्र में दिये गये अभिभाषण का स्वागत करते हुये कहा कि इस अभिभाषण में राज्य सरकार की शानदार उपलब्धियों का उल्लेख करते हुये भावी विकास की दिषा की ओर संकेत किया गया हैं। उन्होने अभिभाशण के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा किये गये हंगामे की निन्दा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य द्वारा आज विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन का प्रारम्भ में अपने अभिभाषण में प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये किये गये कार्यो और प्रशासनिक सुधारों का विस्तार से विवरण रखा। उन्होंने प्रदेश में भ्रश्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेन्स की नीति अपनाये जाने का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होने इस बात की आशा व्यक्ति की कि आगामी वर्ष में विकास की नई ऊचाईयों को प्राप्त किया जायेगा जिससे प्रत्येक क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किया जा सकंेें।
श्री भगत ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने प्रदेश के आर्थिक विकास, औद्यौगिक विकास, युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों, कर्मचारियों, व्यवसायियों, सैनिकोेें आदि के हित में चलायी जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि उनकी सरकार की कार्यो से सभी वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश मे स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन रोकने, राष्ट्रीय ई-गवर्नेस प्लान के अन्तर्गत मिशन मोड परियोजना के साफ्टवेयर को राज्य में लागू करने सहित विभिन्न प्रशासनिक सुधारों का भी जिक्र किया। श्री भगत ने कहा कि इस अभिभाषण के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किये गये प्रदेश के चैमुखी विकास का पूरा परिदृष्य प्रस्तुत किया गया जिसके लिये सरकार बधाई की पात्र हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सत्र कई अर्थो में महत्वपूर्ण है, क्योकि एक तरफ इसका आयोजन गैरसैण ़मंे किया गया है जिसे प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का उल्लेख भाजपा के संकल्प पत्र में किया गया है। साथ ही यह सत्र बजट सत्र है जो अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। गैरसैण में बजट सत्र आयोजित करने से कांग्रेस व अन्य विरोधियों द्वारा सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करने के प्रयासों का सरकार ने बहुत सटीक उत्तर दिया है। इससे एक बार फिर विपक्ष की दुष्प्रचार की कलई खुल गयी है।
श्री भगत ने आज सदन में राज्यपाल अभिभाशण के दौरान कांग्रेस द्वारा वैल में आकर किये गये हंगामे की निन्दा करते हुये कहा कि राज्यपाल को इस हंगामे के दौरान ही अपना अभिभाषण पूरा करना पडा़। इससे कांग्रेस के गैर जिम्मेदाराना रवैये का पुनः खुलासा हुआ है। इससे यह भी स्पश्ट हुआ है कि कांग्रेस बूरी तरह बौखलाई हुई है और वह एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में भी असफल है।