हम कर्मचारियों से वार्ता करने को तैयार: त्रिवेन्द्र
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यह वित्तीय सत्र बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अनावश्यक हड़ताल न करें। किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से ही होगा। हम कर्मचारियों से वार्ता करने को तैयार है।
भराङीसैण में आयोजित बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल अभिभाषण के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता के प्रति जितनी जिम्मेदारी सरकार की है, उतनी ही कर्मचारियों की भी है। सरकार के साथ कर्मचारियों का भी प्रदेश की जनता के प्रति समान दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हताश-निराश एवं असंगठित विपक्ष पर झूठे आरोप लागाने के अलावा और कुछ नहीं बचा है। राज्य सरकार जन अपेक्षाओं एवं राज्य की प्रमुख आवश्यकताओं के दृष्टिगत कार्य कर रही है।