देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुष्मिता देव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस कमेटी/महानगर कांग्रेस कमेेटी द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर का पुतला दहन किया गया।
इसी कार्यक्रम के तहत महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के उन्नाव की बलात्कारी पीडिता हत्या काण्ड के दोषी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला दहन किया। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करती है वहीं दूसरी ओर उन्हीं कि पार्टी के नेता द्वारा बलात्कार जैसा घिनौंना कृत्य किया गया। क्या यही भाजपा चाल चरित्र चेहरा है। केन्द्र से लेकर राज्य स्तर के नेता महिलाओं का यौन शोषण करते हैं यहां तक कि उनके वरिष्ठ नेतागण मीडिया में बयान देते हैं कि महिलाएं जब राजनीति में उतरती हैं तो शोषण के लिए मानसिक तौर तैयार होकर आती हैं इसलिए शोषण कोई बात नहीं है इससे भाजपा के चाल चरित्र चेहरे का पता चलता है कि उनकी मानसिकता कितनी छोटी है। पुतला दहन में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डा0 आर0पी0 रतूड़ी, प्रवक्ता संजय भट्ट उर्मिला थापा, अर्जुन सोनकर, पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, रेनू नेगी, सेवादल महानगर अध्यक्ष सावित्री थापा, संध्या थापा, मोहन काला, संदीप चमोली, प्रदीप भट्ट्, प्रतिमा सिंह, अन्नू बिष्ट, मालती देवी, सरोज शर्मा, सुशिला शर्मा, कृष्णा देवी, कांता क्षेत्री, बबीता, सरोज सैनी, सुष्मा, प्रतिमा सिंह, कमला, मंजू चैहान, बिमलेश आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।