कुशाग्र हेड ब्वाय और शालू बनी हेड गर्ल

पदाधिकारियों को कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल की छात्र परिषद में कुशाग्र कुकरेती को हेड ब्वाय तथा शालू यादव को हेड गर्ल चुना गया। छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों में सोमेश सिंह मिश्रवान व मोनिका भंडारी स्पोट् र्स कैप्टन, ऋषभ गुसाईं व रिया मल्होत्रा अनुशासन प्रभारी, वैष्णवी चौहान सांस्कृतिक प्रभारी तथा सोहम दत्ता व श्रेया मधवाल संपादकीय प्रभारी शामिल हैं।
मुख्य अतिथि स्कूल के वर्ष 2018-19 के कैप्टन रितिका व सुमित रोकाया ने दीप प्रज्ज्वलन करके छात्र परिषद समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानवभारती स्कूल ने हमेशा रचनात्मक और अभिनव पहल को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है। यहां आप अपनी रचनात्मकता को आगे बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर सभी सदनों ने मार्च पास्ट किया। समारोह में प्रधानाचार्य राजीव सिंघल ने कहा कि छात्र परिषद अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शिक्षा और अनुशासन को और बेहतर बनाने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है।
इनके साथ विक्रमशिला, नालंदा, पंचशिला व तक्षशिला हाउस के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ दिलाई गई। नालंदा सदन में आर्यन थापा व ईशा नौटियाल कैप्टन, आनंद सिंह रावत व आंचल रावत वाइस कैप्टन, सूफिया जैदी अनुशासन प्रभारी, सौभाग्य दास पटनायक व भूमि पंवार प्रीफेक्ट, पंचशिला सदन में रोहित सिंह पंवार व वैष्णवी गुप्ता कैप्टन, साहिल पुंडीर व कनिका सैनवाल वाइस कैप्टन, साक्षी भट्ट अनुशासन प्रभारी, हर्षित त्रिपाठी व सृष्टि निझावन प्रीफेक्ट बनाए गए।
तक्षशिला सदन में अभिजीत रावत व वंशिका शर्मा कैप्टन, निखिल मेवाड़ व निवेदिता आर्य वाइस कैप्टन, मल्लिका ठाकुर अनुशासन प्रभारी, राहुल मैठाणी व स्नेहा यादव प्रीफेक्ट तथा विक्रमशिला सदन में एशले जॉन व मानवी महर कैप्टन, ऋषभ रतूड़ी व अदिति शैली वाइस कैप्टन, शगुन भारद्वाज अनुशासन प्रभारी, गुलबाज पठान व अदिति सकलानी प्रीफेक्ट बनाए गए। इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राएं सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *