कांग्रेस पार्टी के स्तम्भ थे जयपाल रेड्डी: प्रीतम सिंह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी के निधन पर कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा का आयोजन
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में एक शोकसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में जयपाल रेड्डी के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व0 जयपाल रेड्डी जी कांग्रेस पार्टी के एक स्तम्भ थे जिन्होंने केन्द्रीय मंत्री के साथ-साथ पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी संगठन की सेवा की। स्व0 जयपाल रेड्डी अपनी निर्विवाद छबि एवं सादगी के लिए वे सदैव याद किये जाते रहेंगे। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में शोक संतप्त परिवार के साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। शोकसभा में सूर्यकान्त धस्माना, राजकुमार, लालचन्द शर्मा, राजीव महर्षि,  प्रमोद कुमार सिंह, राजेन्द्र शाह, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, संजय किशोर, अभिषेक सिंह, भरत शर्मा, राजेश पाण्डे, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, राजेश चमोली, महेश जोशी, अनिल नेगी, कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, मोहन काला, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, सुलेमान अली, लाखीराम बिजलवाण, अश्वनी बहुगुणा, सावित्री थापा, राजीव केष्टवाल, सुधीर सुनेहरा आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *