देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। विकास के मामले में करीबन एक जैसे हालातों का सामना कर रहे देश के 11 हिमालयी राज्य पहली बार आज मसूरी मेंजुटे। राज्यों के बीच होने वाले इस मंथन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही नीति आयोग और वित्त आयोग के भी सदस्य भी शामिल हुए है। इस दौरान इन राज्यों की ओर से पहली दफा संयुक्त मसौदा तैयार किया जाएगा, जिसको बाद में केंद्र सरकार के साथ ही 15वें वित्त आयोग और नीति आयोग के सुपुर्द करने की योजना है। आईये कैमरे की नजर से देखते है हिमालयन कॉन्क्लेव को…..


