रोशनावाद/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कृषको की आय 2022 तक दोगुना करने के लिए कृषको, कृषक संगठनो, एफ पी ओ आदि की जनपद के रोशनावाद स्थिति सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषको द्वारा सुझाव दिए गए कि फसलो को जंगली एवं छोडे गए जानवरों से वचाव के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। कृषि उत्पादन से सम्वन्धित प्रसंस्करण ईकाईयों की स्थापना के लिए मशरूम की ईकाई की तरह जिसमे विजली की दर एक रुपया प्रति यूनिट की जाए। गन्ना मिलो की प्रेसमड किसानो को दी जाए जिसे वह अपने खेतो में प्रयोग कर सके।
कृषक माम चन्द त्यागी, सतेन्दर त्यागी, शिवकुमार, कटारसिह रूडकी, श्री विजयपाल, सुभाषकुमार, महीपाल सिह नारसन से, श्री वचन सिह, अनुज कुमार खानपुर, सत्यपालसिह लक्सर से, श्री देशराज सिंह वहादरावाद से कृषको ने गोष्ठी में भाग लिया। गोष्ठी में कृषको मुख्य कृषि अधिकारी, डा विकेश कुमार सिंह यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी हरिद्वार श्री नरेन्द्र कुमार,महाप्रवन्धक जिला उधोग केन्द्र श्रीमती अंजली रावत, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी श्रीमती रितु कुकरेती, सहायक निदेशक मत्स्य श्री अनिल कुमार आर्या, लीड वैक अधिकारी श्री एन के झा लघु सिचाई से श्री हरिराज सिह सहित समस्त जनपदीय उपस्थिति थे। कृषको की उपरोक्त समस्याओं को कार्ययोजना में शामिल करते हुए जनपद की कार्ययोजना कृषि निदेशालय प्रेषित की जाऐगी।