रुड़की/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदूषण की समस्या ने निपटने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सख्ती अख्तियार किए हुए हैं. इसी क्रम में रुड़की के जैनपुर झझेड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है. जहां गन्ने से गुड़ बनाने के लिए भट्टी में पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था, जो सेहत के लिए हानिकारक है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए 14 कोल्हू चरखियों को सीज कर दिया।