कैम्प लगाकर शिव सैनिकों ने की कावंड़ियों की सेवा

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। बम भोले के उद्घोष से गुरू द्रोणाचार्य की तपस्थली द्रोण नगरी गुंजायमान हो रही है। सावन के पवित्र माह में कावंडियें श्रद्वानुसार कावंड़ लाकर भगवान भोले का अभिषेक कर रहे है। दून में प्रतिदिन हजारों की संख्या मे  कावंड़ियें आ रहे है। कावंडियों की सेवा करने में शिव सेना कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। अलग अलग स्थानों पर शिव सेना के द्वारा कैम्प लगाये जा रहे है। इसी क्रम में शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार के मार्गदर्शन मे कावंड़ी रोड़ स्थित एमडीडीए कालोनी के निकट कावंड़ियों की सेवा हेतु कैम्प लगाया गया है। जहां कावंड़ियों को खाद्यय प्रदार्थ वितरित किये गये। इस अवसर पर शिव सैनिकों ने थके हारे कावंड़ियों की सेवा मे स्वयं को समर्पित कर दिया। दर्जनों शिव सैनिक कावंड़ियों को भोजन परोसने में लगे रहे। इस अवसर पर शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि जिस तरह से शिव सैनिक कावंड़ियों की सेवा कर रहे है यही शिव सेना का प्रथम कार्य है। शिव सैनिक सेवा भाव को लेकर ही जन सेवा कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी परेशानी में हो उसे उस परेशानी से बाहर निकालने में शिव सेना सबसे आगे होती है। गौरव कुमार ने कहा कि यह महीना भगवान भोले का है। श्रद्वालु अपनी श्रद्वा से कावंड यात्रा का आयोजन करते और पवित्र नदियों से जल भरकर शिव मंदिरों मे शिवलिंग का जलाभिषेक करते है। कावंड़ियों की सेवा करने वाले शिव सैनिकों में मुख्य रूप से शिव नारायण, मनमोहन साहनी, विकास सिंह, शिवम गोयल, मनोज सरीन, शुभनिश, विजय गुलाटी, ललित श्रीवास्तव, पंकज तायल, विकास राजपूत, हर्ष सिंघल, रोहित बेदी, अमित कर्णवाल, मनोज वोहरा, अमन आहुजा, विकास मल्होत्रा आदि शामिल थें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *