शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का मनाया जन्म दिवस

250 स्कूली छात्राओं को वितरित किया गया छाता
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। शिव सेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून में शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने रामप्यारी महिला इंटर कालेज में 250 स्कूली छात्राओं को छाता वितरित किया।
गोविंदगढ स्थित शिव सेना मुख्यालय में शिव सेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के जन्म दिवस के अवसर पर शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने रामप्यारी महिला इंटर कालेज में छात्राओं को छाता वितरित किये। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए गौरव कुमार ने कहा कि शिव सेना समाज सेवा के कार्यों में तन मन धन से सहयोग करती है, और कहा कि समाज सेवा का दूसरा नाम शिव सेना है। शिव सेना 80ःसमाज सेवा ओर 20ः राजनैतिक सेवा का काम करती है। और छात्राओं को सम्बोन्धित करते हूए कहा कि आप अच्छें से मन लगाके पढाई करें और टाइम टेबल बनाये, ग्रुप बनाके पढे तथा हमेशा नोट्स बनाके पढें पढाई के लिए एक जगह चुने पढाई का सारा सामान पढ़ते समय अपने पास रखें तब आपको जिंदगी में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। दर्शक एवं हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे के सपनो को पूरा करने के लिए उद्धव ठाकरे का जन्म हुआ। आज पूरे देश मे शिव सेना समाज की सेवा के लिए अपनी पहचान बना चुकी है। जरूरतमंद लोगो की मदद, और जितने भी सामाजिक कार्य हैं उनमें शिव सेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से प्रेरणा लेकर मजबूती से कार्य किए जा रहे हैं। अन्त में गौरव कुमार ने छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना करता हॅू। इस अवसर पर रामप्यारी महिला इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सुश्री कुशूम धस्माना और स्कूल स्टाप सुश्री उर्वसी अर्चना तथा शिवसेना के शिव नारायण, मनमोहन साहनी, विकास सिंह, मनोज सरीन, शुभनिश, विजय गुलाटी, ललित श्रीवास्तव, पंकज तायल, विकास राजपूत, हर्ष सिंघल, रोहित बेदी, अमित कर्णवाल, मनोज वोहरा, अमन आहूजा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *