देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मामलों में इजाफा हो गया हैं। राज्य में कोरोना का 1 पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद संख्या बढ़कर 58 हो गयी हैं। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में देहरादून में कोरोना का एक मामला सामने आने की बात कही गयी हैं। ऋषिकेश एम्स में मेडिकल ट्रेनी में कोरोना की पुष्टि हुई हैं।
