जनपद में कोरोना के 31 में से 18 मरीज हुए ठीक

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों, आशा कार्यकर्तियों  एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा अब तक कुल 385226 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया तथा उक्त व्यक्तियों में से पुनः आज 316061 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी ( Community Surveillance) का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज 43 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से 251 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 65 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 51 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी रिपोर्ट नेगेेटिव है। जनपद में कोरोना पाजिटिव संक्रमितों की संख्या 31 है, जिनमें 18 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा आज एक कोरोना संक्रमित महिला की मृत्यु ( मृत्यु का कारण कोरोना संक्रमण नही है) होने के फलस्वरूप वर्तमान में 12 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 10 राहत शिविरों  में ठहरे 391 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 42 श्रमिकों जिन्हे राजकीय इन्टर कालेज बद्रीपुर सहसपुर में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 4 एन-95 मास्क, 325 ट्रिपल लेयर मास्क, 5 वीटीएम वाईल, 325 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 11 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 92 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *