कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते उत्तराखंड में यहां होगा लॉक डाउन

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। जी हां, ये बात पूरी तरह से सच हैं। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के काशीपुर में करीब 3 दिनों का लॉक डाउन रहेगा। काशीपुर में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने इस निर्णय को लिया हैं। इस बाबत जारी किये गए आदेश में कहा गया हैं कि 11 जुलाई के पूर्वान्ह 10 बजे से दिनाक 12- 13 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे तक अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण बाजार मे व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेगी। आदेश में जहां केवल दवाइयों, अस्पताल और दुग्ध सामग्री बेचने को लेकर छूट दी गयी हैं, वहीँ आदेशों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश भी दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *