जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमित 114 व्यक्ति उपचाररत्

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 160 सैम्पल जाचं हेतु भेजे गये तथा 113 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 809 हो गई है, जिनमें 114 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 557 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये।
आशा कार्यकर्तियों की द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 456 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया जा चुका है। अन्य राज्यों से जनपद में पंहुचे कुल 958 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज जनपद में शहरी क्षेत्र, विकासखण्ड कालसी, अन्तर्गत 34347 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया तथा  को-मोर्बिडिटी अवस्था के 222 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। आज को-मोर्बिडिटी माॅनिटरिंग और सर्विलांस कन्ट्रोलरूम से को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले कुल 263 व्यक्तियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 100 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी। आज विभिन्न चिकित्सालयों/ स्वास्थ्य कार्मिकों को 26 एन-95 मास्क, 240 ट्रिपल लेयर मास्क,  51 सेनिटाइजर, 20 सर्जिकल गलब्स, 300 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *