कोरोना वायरसः उत्तराखंड में पचास फीसदी मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज

6 बजे की रिपोर्ट में कोई नया मरीज नहीं
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। देवभूमि उत्तराखंड के चिकित्सालयों में कोरोना वायरस के इलाज को भर्ती मरीजों में से पचास फीसदी इलाज के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है। बुधवार को चार मरीजों को डिस्चार्ज करने के साथ ही राज्य में कोरोना इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। राज्य में बुधवार को भी कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया।
स्वास्थ्य विभाग की 6 बजे की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अभी तक कुल 46 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है] ftlesa ls 23 इलाज के बाद ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। लिहाजा अब राज्य के अस्पतालों में कोरोना के 23 मरीजों का ही इलाज चल रहा है। इसमें सबसे अधिक 12 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं जबकि मेला अस्पताल हरिद्वार में सात, मिलिट्री हॉस्पीटल देहरादून में एक, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।
इधर, राज्य में बुधवार को भी कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया। बुधवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, एम्स ऋषिकेश और प्राइवेट लैब से कुल 214 सैंपल की रिपोर्ट आई, लेकिन किसी भी मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। राज्य में अभी तक कुल 4275 सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं जिसमें से 3664 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 46 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।


227 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कोरोना जैसे लक्षणों को देखते हुए कुल 321 मरीजों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बुधवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से कुल 213 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार को सबसे अधिक 79 सैंपल यूएस नगर से जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि चम्पावत से 20, देहरादून से 38, हरिद्वार से 26, अल्मोडा से 14, नैनीताल से सात और बागेश्वर से पांच सैंपल जांच के लिए विभिन्न लैब भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *