कोरोना वायरस: जनपद में क्वारेंन्टाइन सेन्टरों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

जनपद सीमा क्षेत्रान्तर्गत प्रवेश करने वालों को 14 दिनों तक रखा जाए चिन्हत फैसिलिटी कोरेंटीन में
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी द्वारा कोरोना वायरस के सकं्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए सुनिश्चित किया गया है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी अन्य राज्य एवं जनपद से देहरादून जनपद की सीमा क्षेत्रान्तर्गत प्रवेश कर रहा है, उसे निश्चित तौर पर चिन्हत फैसिलिटी कोरेंटीन में ही 14 दिनो के लिए रखा जाय ताकि कोविड-19 संक्रमण को जन समुदाय में प्रसारित होने से रोका जा सके। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित एवं अधिग्रहित किये गये क्वारेंटाइन सेन्टर यथा टीआरएच डाकपत्थर, टीआरएच मसूरी, टीआरएच भारत भूमि ऋषिकेश, स्पाॅट आन होटल  कोटरा संतोर प्रेमनगर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी क्लेमेन्टाउन, फाईनेंस टेªनिंग इंसटीट्यूट सुद्धोवाला, वर्किंग वुमेन हाॅस्टल ईसी रोड में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी गयी है। उक्त स्थापित क्वारेंन्टाइन सेन्टरों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है।  जिनमें टीआरएच डाकपत्थर के डाॅ के.के शर्मा, 7906194824,  टीआरएच मसूरी के लिए डाॅ आलोक जैन 9412059369, टीआरएच भारत भूमि ऋषिकेश डाॅ एन.एस तोमर, स्पाॅट Taqgene   कोटरा संतोर के लिए डाॅ यू.सी कण्डवाल 9412403065, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के लिए डाॅ हिमानी भण्डारी, फाइनेंस रिसर्च टेªनिंग इंस्टीट्यूट प्रेमनगर के लिए यू.सी कण्डवाल 9412403065 तथा वर्किंग वुममेन हास्टल ईसी रोड के लिए डाॅ वी.सी रमोला, 9458153300 को नोडल अधिकारी निुयक्त किया गया है।
उत्कृष्ट कार्य के लिए राधा स्वामी सत्संग व्यास शाखा देहरादून तथा डाॅ अनुराग अग्रवाल को चुना गया कोरोना वाॅरियर 
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों  के दृष्टिगत प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कोरोना वाॅरियर को चुना जायेगा। आज सिविल सोसायटी से कोरोना वाॅरियर राधा स्वामी सत्संग व्यास शाखा देहरादून तथा शासकीय विभाग से डाॅ अनुराग अग्रवाल फिजिशियन को कोरोना वाॅरियर चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *