कोरोना वायरस: 2726066, टाॅल फ्री न0 1077 व 104 पर दी जा सकती है सूचना

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस कोविड-19 का विश्वभर में प्रकोप होने के कारण नये वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं। वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपदवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस से सम्बन्धित किसी भी सूचना जिला आपदा प्रबन्धन केन्द्र कचहरी परिसर के दूरभाष नम्बर 0135-2726066, टाॅल फ्री नम्बर 1077 के अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए जारी टाॅल फ्री न0 104 पर उपलब्ध करा सकते हैं।
31 मार्च तक बायोमैट्रिक प्रणाली निषिद कर मैन्युअल खाद्यान वितरण प्रारम्भ करने के आदेश
कोरोना वायरस कोविड-19 का विश्वभर में प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न सरकारी सस्ता-गल्ला विक्रेताओं की दुकानों पर बायोमैट्रिक के माध्यम से वितरित किये जाने वाले खाद्यान को 31 मार्च 2020 तक बायोमैट्रिक प्रणाली निषिद कर मैन्युअल खाद्यान वितरण प्रारम्भ करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को बायोमैट्रिक के स्थान पर मैन्युअल खाद्यान वितरण करवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करवाने तथा अभिलेख अध्यावधिक रखवाने के भी निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *