महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया डम्बर बहादुर को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। महानगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक वार्ड 90 मोहब्बेवाला में वार्ड पार्षद माहेन गुप्ता के आवास पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में डम्बर बहादुर को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, दबे कुचले, वर्ग की समस्याओं के प्रति सजग रहती है हमे पार्टी संगठन की मजबूती के साथ-साथ क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति सजग रहते हुए उनके समाधान के लगातार प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर मोहन गुरूंग, पार्षद रमेश कुमार मंगू, भगवान सिंह बिष्ट, रविन्द्र जैन, रामेन्द्र सिंह थापा, के.बी. राई, महेश बिट्टू, राजेश मल्ल, अनिल थापा, रवि विश्वास राई, मन बहादुर राणा, किशन बहादुर गुरूंग आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *