चमोली/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 थी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि दोपहर में एक बजकर 20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता कम थी इसलिए कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में दस किलोमीटर भूमि के अंदर था।