सतगुरू नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानन होआ

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब नेहरू कॉलोनी के तत्वावधान में कथा कीर्तन के रूप में पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया।
प्रातः नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह ने शब्द सतगुरू नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानन होआ का गायन कर संगत को निहाल किया। भाई कवंर पाल सिंह देहरादून वालों ने शब्द गुरु विन कोये न उतरस पार, मत को भ्रम भूले संसार एवं जग अंदर कुदरत बरताई ,भई निशानी कोंस दी मक्के अन्दर पुज कराई, का गायन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने कर्मकांडो से दूर रहने एवं विना भेदभाव के सबके साथ व्यवहार करना चाहिए मेहनत की कमाई का कर मिल बांट कर खाना चाहिए मंच का संचालन महासचिव रणजीत सिंह ने किया सेवा करने वालों को गुरु घर से सम्मानित किया गया कार्यक्रम के पश्चात संगत में गुरु का लंगर छका।
इस अवसर पर प्रधान अरविंद सिंह रतरा ,रणजीत सिंह, अमरपाल सिंह, जीएस डंग, हैड ग्रंथी नसीब सिंह, वीवी ममता, प्रेमनाथ , मोहन सिंह, मनमोहन सिंह , सागर जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *