चिकित्सा टीमो ने घर-घर जाकर किया स्वास्थ्य परीक्षण

हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। बनभूलपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा टीमो द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जानकारी देेते हुये एसीएमओ डा0 रश्मि पंत ने बताया कि जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। उन्होने बताया कि शनिवार को लाईन नम्बर 12 से 18 तक 615 परिवारों के 4350 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, लोगों का बुखार आदि भी चैक किया गया, स्थिति सामान्य रही। उन्होने बताया कि चिकित्सा विभाग की टीम ने ललित आर्य महिला इन्टर कालेज में बनभूलपुरा क्षेत्र पर ड्यूटी मे लगाये गये 78 पुलिस के जवानों, पुलिस अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पार्षदों तथा उनके सहयोगियो का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *