चिकित्सा विभाग की 10 टीमों ने बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भारती राणा तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की 10 टीमों ने बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जानकारी देते हुये डा0 रश्मि पंत ने बताया कि जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में बनभूलपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा प्रतिदिन स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि सम्बन्धित क्षेत्र में 413 घरों के 2218 परिवारों के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान संक्रमण से सम्बन्धित कोई लक्षण नही मिले। उन्होने बताया कि ललिल आर्य महिला इन्टर कालेज में 35 लोगों के सैम्पल भी लिये गये। इस अवसर पर डा0 बलबीर के अलावा आशा एवं एएनएम भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *