गैस डिलीवरी करने वाले स्टाफ को मास्क, ग्लब्ज तथा सेनेटाइजर करायें उपलब्ध
हल्द्वानी/देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि विभिन्न माध्यमों से जानकारी मिल रही हेै कि होम डिलीवरी करने वाले गैस सिलेन्डरों की आपूर्ति करने वाले कर्मचारी मास्क व ग्लब्ज नही पहन रहे है तथा गैस डिलीवरी करने वाले वाहनों मे सेनेटाइजर भी नही है। उन्होेने कहा कि इस प्रकार की स्थिति से गैस सिलेन्डर डिलीवरी करने वाले कर्मचारियो के माध्यम से घरों तक कोरोना वायरस के पहुचने की सम्भावना है। उन्होने जनपद के सभी गैस एजेन्सी संचालकों को हिदायत दी है कि अनिवार्य रूप से गैस डिलीवरी करने वाले स्टाफ को मास्क, ग्लब्ज तथा सेनेटाइजर उपलब्ध करायें। श्री बंसल ने जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिये है कि गैस वितरण करने वाले वाहनोें में यह सभी व्यवस्थायें चैक करें व्यवस्था ना पाये जाने पर सम्बन्धित वाहनों को सीज करते हुये सम्बन्धित गैस एजेन्सियों पर आपदा अधिनियम तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में आवश्यक कार्यवाही भी करेें।