जनता कर्फ्यू को कांग्रेस ने दिया समर्थन

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए रविवार को होने वाले जनता कर्फ्यू को कांग्रेस ने खुलकर समर्थन दिया है। कांग्रेस नेताओं ने अपील की है कि इस जानलेवा वायरस को खत्म करने के लिए डाक्टरों की सलाह का पालन करें।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह विषय हम सभी के स्वास्थ्य और जीवन से जुडा है। सभी रविवार को जनता कफ्रर्यू का पालन करें। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार को यह भी सुझाव दिया कि आम गरीब आदमी की भी सुध ले। बस्तियों में सेनेटाइजेशन हो। वहां सेनेटाइजर.मास्क बेहद रियायती व्यवस्था पर दिए जाएं। कोरोना की वजह से जिनका रोजगार प्रभावित हो रहा हैए उनकी सहायता की जिम्मेदारी भी सरकार की है।
इसी तरह नेता प्रतिपक्ष डॉण् इंदिरा ह्दयेश ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पूरा विश्व भयभीत है। मैंने डाक्टरों से बातचीत की तो बताया कि इसका खात्मा जागरूकता और कुछ सावधानियां बरत कर किया जा सकता है। रविवार के जनता कफ्रर्यू में सभी को शामिल होना चाहिए। वैसे एक दिन से क्या होगाए यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन ऐहतियातन डाक्टरों के सुझाव का हर हाल में पाल होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *