देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कोरोना वायरस के संकट के बीच अमेरिका से उत्तराखंड लौटी महिला की मौत होने से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प मच गया है। दोनों महकमों की टीम महिला के आवास पर पहुंच गयी है, जहां मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है। इधर विभाग को आशंका है कि कहीं महिला की मौत कोरोना की वजह से न हुई हो।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के शिवालिक नगर में बीएचईएल में रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी हाल ही में अपनी बेटी से मिलने अमेरिका गए थे। करीब 15 दिन पहले ही वे यहां वापस लौटे थे। बताया जाता है कि शनिवार शाम अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। परिवार वालों का कहना है कि अमेरिका से लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर दंपती की स्क्रीनिंग हुई थी। इसके बाद से ही वे दोनों ठीक थे। शनिवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी।