देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को मानते हुए रविवार को उत्तराखंड में जनता कर्फ्यू के बाद लोगों ने शाम पांच बजे ताली-थाली, घंटी, शंख बजाकर कोरोना वायरस से बचाव में लगे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व एसडीआरएफ कर्मियों सफाई कर्मियों व अन्य कर्मचारियों के प्रति अभिवादन करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने आवास में सपरिवार थाली बजाई।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी अपने आवास पर सबके साथ मिलकर ताली और थाली बजाई। खास बात यह रही कि बच्चों के साथ ही बड़े-बुजुर्ग भी पीएम की अपील को सहर्ष स्वीकार कर इसमें शामिल हुए।