जनपद में तृतीय चरण शुरू, 2885 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का किया गया कार्य

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों, आशा कार्यकर्तियों  एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा अब तक कुल 385226 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य का द्धितीय चरण पूर्ण कर लिया गया है तथा तृतीय चरण की शुरूआत में आज 2885 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया।
इसी क्रम में आज 38 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से 230 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 42 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 42 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगिटिव प्राप्त हुई है।जनपद में कोरोना पाजिटिव संक्रमितों की संख्या 33 है, जिनमें 20 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 13 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 08 राहत शिविरों  में ठहरे 156 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 11 श्रमिकों जिन्हे आश्रम पद्धति स्कूल हरिपुर कालसी में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 25 एन-95 मास्क, 350 ट्रिपल लेयर मास्क, 4 पी.पी.ई किट, 30 वीटीएम वाईल, 125 सर्जिकल गलब्स, 100 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 60 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 126 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *