जनपद से 1109 व्यक्तियों को भेजा गया उत्तरकाशी

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद देहरादून से आज जनपद उत्तरकाशी के लिए 42 बसों के माध्यम से लगभग 1109 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपद को भेजे गये हैं। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 23 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 12, भोजन के लिए 1, राशन हेतु 5,  मेडिकल हेतु 5 काॅल प्राप्त हुई। जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 10 औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 322 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में अन्य जनपदों को भेजे जाने वाले लगभग 700 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1467 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। आज मोबाईल एटीएम भगत सिंह कालोनी क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही तथा कल एटीएम वैन चमन विहार में  जनसुविधा हेतु उपलब्ध  रहेगी। जनपद में मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 592 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 5358 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, एल्थम बैकरी, सत्य सांई सेवा संस्थान, शिल्पा प्रोडक्शन, अनिल अग्रवाल, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट, महादेव एसोसिएट्स, कालिका मन्दिर समिति, सर्राफामण्डल, सिविल डिफेंस, द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5095 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक, थाना पटेलनगर में 1200, पटेलनगर चैकी में 500, नगर निगम में 150, बाईपास चैकी में 150, अजबपुर में 90, ब्रहा्रम्पुरी में 30, कौलागढ में 4, मच्छीबाजार में 30, कचहरी रोड में 40, किशननगर में 10, पत्थरीबाग में 2, घंटाघर में 40, आराघर चैकी में 300, थाना नेहरू कालोनी में 700, इन्दिरानगर चैकी में 250, घारा चैकी में 904, आईएसबीटी चैकी में 280, बल्लीवाला में 14, थाना रायपुर में 400,  व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2387 निराश्रित पशुओं जिसमें 1723 श्वान, 597 गौवंश एवं 67 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1620 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी थाना रायपुर में 300, थाना नेहरूकालोनी में 300, थाना पटेलनगर में 300, थाना राजपुर 200, कोतवाली दून में 150, थाना डालनवाला में 75, थाना प्रेमनगर में 175, थाना कैन्ट में 20, तहसील मसूरी में 100, अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।  आज दून हैप्पी मील के अन्तर्गत श्रीमती नीतू सिंह सेवायोजन कार्यालय देहरादून द्वारा 5 अन्नपूर्णा किट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गयी।
जनपद के देहरादून क्षेत्र में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू0 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 25 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 126.60 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के नगर निगम क्षेत्र देहरादून में अवस्थित भगत सिंह कालोनी में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 22, मुस्लिम कालोनी, लक्खीबाग में 36, आजाद कालोनी में 15 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 680, लक्खीबाग क्षेत्र में 677, आजाद कालोनी में 957 तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 466 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आज भगत सिंह कालोनी 335 ली0, लक्खीबाग 300 ली0, कारगीग्रान्ट 320 ली0 , आजाद कालोनी 140 ली0, बीस बीघा कालोनी में 60 ली0 एवं शिवा एन्कलेव कालोनी ऋषिकेश में 65 ली0 चमन विहार में 35 ली0, आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में 50 ली0 कुल 1305 ली0 दूध विक्रय किया गया। इसी क्रम में आज मोबाईल एटीएम बीस बीघा ऋषिकेश क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही। आजाद कालोनी एवं भगत सिंह कालोनी में 4-4 मोबाईल वैन के माध्यम से फल एवं सब्जियां उपलब्ध करवाई गयी।
लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों  के दृष्टिगत आज के कोरोना वाॅरियर-
कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से)
श्री सत्य सांई मन्दिर सुभाषनगर देहरादून,
श्री नरेश कुमार धीर, अध्यक्ष
लाॅक डाउन अवधि में निर्धन व्यक्तियों/परिवारों के लिए भोजन तैयार कर जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से)
श्री सचिन सिंह रावत
सफाई निरीक्षक, नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून
लाॅक डाउन अवधि में सफाई व्यवस्था, सेनिटाईजेशन तथा सिटी रिस्पांस टीम के सदस्य के रूप में दिये गये दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *