जनपद में पहुंची 27 कोरोना पाजिटिव की संख्या, 12 हुए डिस्चार्ज

साईकेट्रिक सपोर्ट टीम ने की 43 दिहाड़ी/मजदूरों की रिवाईस्ड कांउसिलिंग
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये राहत शिविर जैन धर्मशाला एवं अग्रवाल धर्मशाला में ठहराये गये 43 दिहाड़ी/मजदूरों की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा आज रिवाईस्ड कांउसिलिंग की गयी। आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 75 एन-95 मास्क, 140 ट्रिपल लेयर मास्क, 8 वीटीएम वाईल  तथा 62 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये।
कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु दैनिक सर्विलांस के आधार पर शिक्षकों, आशा कार्यकर्तियों  एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा अब तक कुल 385226 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया तथा उक्त व्यक्तियों में से पुनः आज 192329 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी ( Community Surveillance)  का कार्य किया गया। इसी क्रम में आज 43 टीमों द्वारा दूरभाष के माध्यम से 259 व्यक्तियों से सम्पर्क कर सामुदायिक निगरानी का कार्य किया गया। आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 25 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 35 सैम्पल प्राप्त हुए जो जिनमें 2 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाजिटिव की संख्या 27 हो गयी है, जिनमें 12 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 15 व्यक्ति उपचाररत् हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *