दून मेडिकल काॅलेज/चिकित्सालय कोविड-19 चिकित्सालय के रूप में चिन्हित

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि दून मेडिकल काॅलेज/चिकित्सालय को कोविड-19 चिकित्सालय के रूप में चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन क्षेत्र से आने वाले रोगियों का उपचार दून मेडिकल कालेज में किया जायेगा। अन्य सामान्य क्षेत्र के रोगियों हेतु प0 दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय (कोरोनेशन) श्री महन्त इन्दिरेश चिकित्सालय देहरादून को चिन्हित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *