देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 38 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गये हैं तथा 53 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाजिटिव संक्रमितों की संख्या 34 हो गयी है, जिनमें 20 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं तथा वर्तमान में 14 व्यक्ति उपचाररत् हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत लाॅक डाउन अवधि के दौरान जनपद में बनाये गये 08 राहत शिविरों में ठहरे 170 व्यक्तियों का चिकित्सकों एवं परामर्शदाताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरान्त कांउसिलिंग प्रदान की गयी। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 03 श्रमिकों जिन्हे ए.एन.एम सेन्टर धर्मावाला सहसपुर में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी।
आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 410 एन-95 मास्क, 6240 ट्रिपल लेयर मास्क, 150 पी.पी.ई किट, 20 वीटीएम वाईल, 2333 सर्जिकल गलब्स, 5000 एग्सामिनेशन गलब्स तथा 48 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये। कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 93 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।